JAHANGIRPURI VIOLENCE UPDATE : तो क्या दंगा सुनियोजित था या फिर उसी वक्त भड़का था ?

CHIRAG GOTHI

19 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:17 PM)

हनुमान शोभयात्रा में हुआ दंगा सुनियोजित था या फिर उसी वक्त भड़का था, जाने मामले की पूरी जानकारी और उससे जुड़े एहम तथ्य, Read more Crime news Hindi, crime story and video on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

JAHANGIRPURI VIOLENCE : क्या ये दंगे सुनियोजित था या फिर उसी समय छोटी से बीत को लेकर भड़का था ? इस पर अभी पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। कौन है अंसार और असलम, जिनको कथित तौर पर दंगों का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है ? तो आईए आपको बताते है। सबसे पहले बात करते है अंसार की। अंसार हिस्ट्रीशीटर है और बीजेपी की मानें तो वो आप का नेता है। अंसार पर दंगा भड़काने के आरोप लगे है। अंसार पर लगे आरोपों की तस्दीक जहांगीपुर हिंसा में जख्मी उमाशंकर दुबे भी कर रहे हैँ। वो उस वक्त हनुमान शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

अंसार की जन्मकुंडली!

यह भी पढ़ें...

Crime Story in Hindi: अंसार को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उसकी कुंडली खंगाली तो खुलासा हुआ कि वो इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। 20 फरवरी 2009 को दिल्ली पुलिस ने अंसार का डोजियर तैयार किया था। डोजिय़र के मुताबिक जहांगीरपुरी की झुग्गी बस्ती में 1980 में पैदा हुए मोहम्मद अंसार को 13 साल पहले पहली बार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। डोसियर के मुताबिक इसके ख़िलाफ़ 7 एफआईआर दर्ज़ है। उस पर सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और सरकारी काम मे बाधा डालने का भी आरोप है। अंसार पेशे से कबाड़ी है और चौथी कक्षा तक पढ़ा है।

असलम का आपराधिक बायोडाटा!

Crime News Hindi: अब बात दंगे के दूसरे आरोपी की। दंगे के दूसरे आरोपी असलम पर भी 2020 में कुछ मामलों में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि अंसार को एक दिन पहले ही शोभायात्रा की जानकारी मिल गई थी और हिंसा भड़कने से पहले वो शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ बहसबाजी में शामिल था। इसके बाद उसने हिंसा के लिए लोगों को उकसाया। हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के एसआई मेधालाल को गोली लगी थी। पुलिस का कहना है कि ये गोली मुहम्मद असलम ने चलाई थी। उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। अंसार की तरह असलम भी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 2020 में एक मामला दर्ज हुआ था। कल आरोपी अंसार और असलम को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। दोनों की पुलिस कस्टडी दो दिन और बढाई गई है।

    follow google newsfollow whatsapp