Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया - कोर्ट

CHIRAG GOTHI

10 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है। उनके खिलाफ ईडी मामले की जांच कर रही है। हाल ही में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

CrimeTak
follow google news

Jacqueline Fernandez : जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जैकलीन के खिलाफ सबूत है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उधर, ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन जांच में सहयोग नहीं कर रही है। जैकलीन का कहना है कि ईडी उसे परेशान कर रही है। हाल ही में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा किया था। उनके खिलाफ ईडी मामले की जांच कर रही है। साथ साथ दिल्ली पुलिस की EOW यानी आर्थिक अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है। हाल ही में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जैकलीन पर सुकेश से महंगे गिफ्त लेने के आरोप है। साथ साथ ये भी आरोप है कि वो सुकेश के काले कारनामों के बारे में सब कुछ जानती थी।

ईडी की चार्जशीट में यह भी दावा है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया गया था। बहरीन में वह जैकलीन के पैरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था।

यह भी पढ़ें...

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था। पिंकी ईरानी वह महिला थी जिसको यह काम दिया गया था कि वह सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराए, जिसके बदले पिंकी को भी करोड़ों रुपये दिए गए थे।

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, जब जैकलीन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि सुकेश ने बताया था कि उसने श्रीलंका में एक घर खरीदा है, लेकिन एक्ट्रैस ने उस प्रॉपर्टी को कभी देखा नहीं था। यह प्रॉपर्टी श्रीलंका के Weligama में बताई जाती है।

    follow google newsfollow whatsapp