ये झांसा देकर हमउम्र मौसी के साथ किया गंदा काम, रिश्तेदार की शादी में मिली थी पहली बार

GOPAL SHUKLA

02 May 2024 (अपडेटेड: May 2 2024 3:07 PM)

बिहार से एक सनसनीखेज किस्सा सामने आया जिसमें एक नौजवान ने अपनी दूर के रिश्ते की मौसी के साथ गंदा काम किया। खुलासा हुआ है कि वो करीब चार सालों तक शादी का झांसा देता रहा और जब ये बात घरवालों को बताई तो लड़के के घरवालों से मार पीट की नौबत आ गई।

CrimeTak
follow google news

Bihar Crime: शादी का झांसा देकर एक लड़के ने अपनी मुंहबोली मौसी के साथ ही गंदा काम कर दिया। और वो भी शादी का झांसा देकर। इतना ही नहीं उस नौजवान ने विरोध करने पर घरवालों को भी बुरी तरह पीटा। 

शादी का झांसा दिया

यह भी पढ़ें...

असल में ये किस्सा बिहार के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना इलाके का है। भंटहवा पीपरा गांव के रहने वाले अफरोज अंसारी और उसके पिता इम्तियाज अंसारी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पीड़ित का आरोप है कि वो दूर के रिश्ते में अफरोज अंसारी की मौसी लगती है। हालांकि हमउम्र होने की वजह से अफरोज ने उसके साथ शादी करने का वादा कर गंदा काम किया। 

दूर के रिश्ते की मौसी के साथ गंदा काम

दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि वह अफरोज अंसारी की दूर के रिश्ते की मौसी लगती है। हमउम्र होने की वजह से दोनों के बीच बातचीत और दोस्ताना रिश्ते थे। पीड़िता का आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर अफरोज अंसारी ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर प्रेम जाल में फंसा लिया। असल में दोनों की पहली मुलाकात एक रिश्तेदार के घर पर एक शादी के दौरान हुई थी। वहीं मौके का फायदा उठाकर अफरोज ने उसके साथ पहली  बार दुष्कर्म किया।

चार साल तक किया यौन शोषण

जब लड़की ने नाराजगी जाहिर कर घरवालों से शिकायत करने की धमकी दी तो लड़के ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। इसी झांसे की आड़ में अफरोज चार साल तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया है कि वो जब भी शादी करने की याद दिलाती तो वह टाल मटोल कर देता। इसी बीच अफरोज की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई।

मार पीट करके घर से भगाया

इसी के बाद पीड़िता ने अफरोज के बारे में अपने घरवालों को बताया।घरवाले जब इस मामले में बात करने लड़के के घर पहुंचे तो अफरोज और उसके पिता समेत घरवालों ने मिलकर उसके परिजनों को मारपीट कर घर से भगा दिया।

पंचायत में की गाली गलौच

पीड़ित लड़की के घरवालों ने बताया कि थाने में आने के पहले गांव में पंचायती भी हुई। लेकिन पंचायत में लड़के के घरवालों ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं भरी पंचायत में लड़की के घरवालों से गाली गलौज भी की। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित लड़की को मेडिकल टेस्ट और कोर्ट में बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। कोर्ट में लड़की के बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
 

    follow google newsfollow whatsapp