ईरान में 'ये' होना गुनाह: बस इसी वजह से इन्हें हो गई फांसी

GOPAL SHUKLA

03 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)

ईरान में 2 समलैंगिक युवकों को फांसी, ईरान में मौत की सजा, फांसी का देश ईरान, समलैंगिक लोगों को सज़ाए मौत, IRAN GAY EXECUTION LATEST WORLD CRIME, READ CRIME NEWS IN CRIMETAK

CrimeTak
follow google news

दो लोगों को ईरान में दी गई फांसी

WORLD LATEST NEWS: ईरान दुनिया के उन मुल्कों में से एक है जहां सबसे ज़्यादा फांसी दी जाती है। लेकिन ये बात दुनिया को अब नहीं चौंकाती। लेकिन इस वक़्त एक फांसी की खबर ने दुनिया भर की निगाहें ईरान की तरफ मोड़ दी हैं। क्योंकि वहां दो गे लड़कों को फांसी पर लटकाया गया है और वो भी छह साल जेल में बंद रखने के बाद।

यह भी पढ़ें...

ईरान में दो समलैंगिक नौजवानों को फांसी पर लटकाए जाने के बारे में ये जानकारी वहां काम करने वाले एक मानवाधिकार संगठन ने दी है। वैसे दुनिया भर में ईरान उन चंद गिने चुने देशों में शामिल है जहां समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर लोगों के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा अत्याचार होता है।

इस गुनाह में दी गई दोनों को फांसी

HANGING IN IRAN: जिनका सबसे ज़्यादा दमन किया जाता है। लेकिन इससे भी ज़्यादा चौंकानें वाला पहलू ये है कि ईरान के क़ानून में यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म, बलात्कार, व्यभिचार, डकैती, और हत्या जैसे अपराधों को सबसे संगीन माना जाता है। और इन गुनाहों में शामिल होने वाले दोषी को मौत की सज़ा दी जा सकती है।

ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी की तरफ से प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में मेहरदादद करीमपुर और फरीद मोहम्मदी को फांसी पर लटकाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कों को दो अलग अलग पुरुषों के साथ यौन संबंध यानी समलैंगिक संबंध बनाने के जुर्म में ईरान की अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी। दोनों लड़कों को ईरान की राजधानी तेहरान से क़रीब 500 किलोमीटर दूर मराघे की एक जेल में फांसी पर लटकाया गया।

ईरान में पिछले ही साल 299 लोगों को फांसी की सज़ा दी गई है। इनमें से चार दोषी ऐसे भी हैं जिन्हें छोटी उम्र में ही इस अपराध के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई है।

    follow google newsfollow whatsapp