IPS की इस REEL की हो रही है चर्चाएं! Video

CHIRAG GOTHI

23 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:34 PM)

IPS Santosh Mishra REEL: यूपी के एक IPS अफसर रील बनाने को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं में आ गए। वह सादी वर्दी में 'कभी अलविदा न कहना...' गाने पर REEL बनाते हुए दिख रहे हैं।

CrimeTak
follow google news

IPS Santosh Mishra REEL: यूपी के एक IPS अफसर रील बनाने को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं में आ गए। वो अपने सरकारी आवास में घर के कपड़ों पहन कर 'कभी अलविदा न कहना...' गाने पर REEL बनाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इसे पोस्ट किया है। आईपीएस संतोष मिश्र ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें...

संतोष मिश्र के REEL पर कई तरह के Comments आए रहे हैं। कुछ लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ नहीं। एक यूजर @Ranapra49282974 ने लिखा, 'मॉडलिंग छोड़ करके कैमरे से हटके अपने ड्यूटी पर थोड़ा ध्यान दे दीजिए, गरीब असहाय कमजोर लोगों का मदद करिए उनको न्याय दिलाइए आपकी बड़ी कृपा होगी।'

कौन हैं IPS संतोष मिश्र?

संतोष मिश्र 2012 बैच के आईपीएस अफसर है। उन्हें यूपी काडर मिला है। मूलत: पटना के रहने वाले संतोष मिश्र के पिता सेना अधिकारी और मां गृहिणी हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 2004 में वो Graduate हुए। संतोष ने यूरोप और यूएस में जाब की है। यूएस में उनका पैकेज 50 लाख था। तीन साल नौकरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। 2012 में वो आईपीएस बने। संतोष मिश्र मिर्जापुर के एसपी है।

    follow google newsfollow whatsapp