संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Hathras: 2 साल 4 महीने बाद रिहा हुआ पत्रकार सिद्दीकी कप्पन!
02 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)
Hathras: यूपी के हाथरस कांड के बाद जनता को भड़काने समेत कई आरोपों में गिरफ्तार पत्रकार कप्पन सिद्दीकी आज लखनऊ जेल से रिहा हो गए। कप्पन पर ये आरोप था कि वो पीएफआई से जुड़ा था। उसने लोगों को भड़काया।
ADVERTISEMENT
Hathras: यूपी के हाथरस कांड के बाद गिरफ्तार हुए पत्रकार कप्पन सिद्दीकी आज लखनऊ जेल से रिहा हो गए। कप्पन पर ये आरोप था कि वो पीएफआई से जुड़ा था। उसने लोगों को भड़काया था।
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से बीते 23 दिसंबर को सिद्दीकी कप्पन को मनी लांड्रिंग केस में जमानत मिली थी। ये केस ईडी ने दर्ज किया था। वो जेल में कुल 2 साल 3 महीना 26 दिन रहा।
5 अक्टूबर 2020 को मथुरा टोल प्लाजा से सिद्दिकी कप्पन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कप्पन को सशर्त जमानत दी थी।
ये थी शर्तें -
कप्पन को अगले 6 हफ्तों तक दिल्ली में रहना होगा
इसके बाद वे केरल जा सकेगा
हर सोमवार को उसे पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी
पासपोर्ट सरेंडर करना होगा
कप्पन कथित रूप से हाथरस में लड़की के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना को कवर करने जा रहा था, तभी यूपी पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था।
ADVERTISEMENT