देखें वीडियो- Har Har Shambhu Shiv Mahadeva: 'हर हर शंभू' भजन गाने पर विवाद!

CHIRAG GOTHI

01 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

Har Har Shambhu Shiv Mahadeva: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज शिव भजन को लेकर विवादों में आ गई हैं। देवबंद के उलेमा ने फरमानी कहा कि यह शरीयत के खिलाफ है।

CrimeTak
follow google news

संदीप सैनी और पिन्टू शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Har Har Shambhu Shiv Mahadeva: 'हर हर शंभू' भजन गा कर मशहूर हुईं यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज अब विवादों में है। फरमानी नाज को देवबंदी उलेमा ने ऐसे गाने न गाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें...

देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए कहा, 'इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है, इसलिए फरमानी को इससे तौबा करनी चाहिए।'वहीं फरमानी ने कहा,'वे एक कलाकार हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।'

वहीं फरमानी नाज ने कहा, 'हम गरीब लोग हैं। पति ने छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। हम गाने गाकर ही परिवार चला रहे हैं।'हर हर शंभू' भजन को स्टूडियो से निकाला है। हम कभी यह सोचकर नहीं गाते कि हम किस धर्म से हैं। हम कलाकार हैं। यूट्यूब पर हमारा कव्वाली का भी चैनल है। भक्ति का भी चैनल है। सभी तरह के गाने गाते हैं।'

फरमानी को करते थे उसके ससुराल वाले परेशान

फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उनकी शादी 2017 में मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के 1 साल बाद बेटा होने के बाद से ही फरमानी को उसके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। फरमानी के बेटे को बीमारी थी, जिसके चलते ससुराल वाले फरमानी को परेशान कर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। इससे दुखी होकर फरमानी अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थीं।

गांव के लड़कों ने बनाया था सबसे पहले फरमानी का वीडियो

गांव के ही एक युवक राहुल उर्फ भूरा के पास बाहर से कुछ लोग वीडियो बनाने आते थे। एक दिन उन्होंने फरमानी को गाते सुना, जो उन्हें बहुत पसंद आया। फिर वीडियो बनाई और YOU TUBE पर डाल दी, जिसके बाद फरमानी मशहूर हो गई।

    follow google newsfollow whatsapp