Goa : गोवा में ब्रिटिश मूल की महिला से रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

CHIRAG GOTHI

07 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)

Goa incident : गोवा में विदेशी महिला (british women raped) से रेप हुआ। नॉर्थ गोवा में अरंबोल बीच के पास 'स्वीट लेक' में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।

CrimeTak
follow google news

Goa incident : गोवा के पणजी में ब्रिटिश मूल की महिला से रेप की घटना सामने आई है। इस सिलसिले में पुलिस ने 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

ब्रिटिश मूल की महिला 2 जून के दिन नॉर्थ गोवा में अरंबोल बीच के पास 'स्वीट लेक' पर आराम कर रही थी। उस दौरान जोएल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बाद में अपने पति के साथ मिलकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें...

पति-पत्नी दोनों गोवा घूमने के लिए भारत आए हैं। 2 जून को महिला जब बीच के पास लेटी हुई थी, तभी जोएल वहां आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

    follow google newsfollow whatsapp