Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, रेप का बनाया वीडियो और मंगेतर को भेज दी क्लिप

TANSEEM HAIDER

22 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

Delhi News: दिल्ली में रेप और रेप का वीडियो बनाने का संगीन मामला, अश्लील विडीयो लड़की के मंगेतर को भेजा, टूटी शादी

CrimeTak
follow google news

Delhi Crime News: दिल्ली में रेप और रेप (Rape) का वीडियो (Video) बनाने का संगीन मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो लड़की (Girl) के मंगेतर (Fiancé) को भेज दिया जिससे लड़की की शादी (Marriage) टूट गई। ये मामला नेबसराय का है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जांच मे जुटी है।

दरअसल लड़का और लड़की की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और जो मैंने दोस्ती हो गई लड़की एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है दोनों में एक दिन युवक ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो जहां लड़की की शादी हो रही थी उस मंगेतर को भेज दिया जिसके बाद लड़की की शादी टूट गई।

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है पुलिस आरोपी को तलाश रही है। शिकायत में बताया गया है कि 2018 में लड़की की इंस्टाग्राम पर एक लड़के समीर से दोस्ती हुई थी समीर उर्फ युसूफ नाम का लड़का दिल्ली का रहने वाला है। जिसके बाद लड़का लड़की को अपने फ्लैट में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी नेता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और वायरल होने की धमकी देने का लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

लगातार ब्लैकमेलिंग किए जाने के बाद परेशान होकर लड़की ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसी दौरान पीड़िता की शादी तय हो गई है। यह बात जब आरोपी को पता चली तो उसने कहीं से लड़की के मंगेतर का नम्बर हासिल कर लिया और उसको पीड़िता का अश्लील वीडियो भेज दिया।

    follow google newsfollow whatsapp