Delhi Crime News: दिल्ली में 88 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या!

CHIRAG GOTHI

30 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)

Delhi Crime News: दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के करावल नगर एक्सटेंशन में शांति देवी नाम की बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CrimeTak
follow google news

Delhi Crime News : दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के करावल नगर एक्सटेंशन में शांति देवी नाम की बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुई वारदात ?

यह भी पढ़ें...

सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में बेसुध हालत में पड़ी हुई है। ये महिला करावल नगर एक्सटेंशन में रहती थी। मौके पर दयाल पुर थाने की पुलिस पहुंची। तफ्तीश की तो पता चला कि महिला का नाम शांति देवी और उनकी उम्र 88 साल थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो घर अस्त-व्यस्त हालत में मिला। तफ्तीश की जा रही है कि बदमाश घर से क्या-क्या ले गए है। बुजुर्ग महिला के तीन बेटे हैं जिसमें दो बेटे पुरानी दिल्ली के सीता राम बाजार में रहते हैं जबकि एक बेटा मुखर्जी नगर में रहता है। शांति देवी की एक बेटी भी है जोकि दिल्ली से सटे लोनी क्षेत्र में रहती है। वो अकेले दयालपुर में रहती थी।

फोरेंसिक एक्पर्ट्स मौके पर जांच कर रहे हैं। हर एंगल से पुलिस तफ्तीश कर रही है। उनके घरवालों से भी पूछताछ होगी।

ये है बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का मेगा प्लान!

    follow google newsfollow whatsapp