Punjab Crime: मलेरकोटला के AAP पार्षद मोहम्मद अकबर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या CCTV में कैद

TANSEEM HAIDER

01 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

Punjab News: पंजाब के मलेरकोटला में आदमी पार्टी के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

CrimeTak
follow google news

Punjab Crime News: अमूमन शांत रहने वाले पंजाब के मलेरकोटला (Malerkotla) में एक पार्षद (Councilor) के कत्ल (Murder) का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 18 के पार्षद मोहम्मद अकबर को दो अज्ञात बदमाशों (Goons) ने उस समय गोली मार दी जब वह जिम से निकल रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद क़त्ल की वारदात VIDEO

यह भी पढ़ें...

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना की जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। गौरतलब है कि 3 साल पहले पार्षद मोहम्मद अकबर के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के मौजूदा पार्षद मोहम्मद अकबर का रविवार सुबह गोलियां मारकर कत्ल कर दिया और घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई।

मोहम्मद अकबर सुबह 8:00 बजे से पहले लुधियाना बाईपास के नजदीक बने जिम में कसरत करने के लिए आए थे। जिम के बाद वो बाहर निकल रहे थे मोहम्मद अकबर के सामने हमलावर आते हैं और उनको एक गोली मार देते हैं। ये गोली अकबर के सीने में लगती है। सीसीटीवी में दो हमलावर एक गली में से निकलते हुए दिखाई देते हैं। पार्षद मोहम्मद अकबर को हॉस्पिटल ले जाया जाता है जहां उनकी मौत हो जाती है।

हैरानी की बात ये है कि जनवरी 2020 में मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की भी दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहम्मद अनवर भी पार्षद थे। मोहम्मद अकबर पहले कांग्रेस के पार्षद थे और 2022 की विधानसभा चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। घटना के बाद हॉस्पिटल में मलेरकोटला से आम आदमी पार्टी के विधायक मौके पर पहुंचे।

    follow google newsfollow whatsapp