Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में रिश्तों (Relationship) को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध (Illicit Relation) का विरोध करने पर पत्नी (Wife) ने अपने प्रेमी (Lover) के साथ मिलकर पति (Husband) की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी और दोनो फरार हो गए। यह घटना डंडारी के सुघरण इलाके की है। बताया गया है कि सोने लाल पासवान का 30 साल का बेटा शत्रुघ्न पासवान अपने परिवार के साथ रह रहा था।
Bihar Crime: पत्नी और प्रेमी के नाजायज़ रिश्तों के बीच आया पति तो हुआ ये खूनी अंजाम...
27 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)
Bihar News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के बाद पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई।
ADVERTISEMENT
शत्रुघ्न की पत्नी गुंजन का इसी इलाके मे रहने वाले विपिन पासवान के साथ पिछले एक साल से नाजायज़ रिश्ते थे। शत्रुघ्न पासवान अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था। शत्रुघ्न पासवान सिलीगुड़ी में नौकरी करता था और नाग पंचमी के दिन वह अपने घर लौटा था। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बहू के अवैध संबंधों का विरोध उसकी जिंदगी पर भारी पड़ा।
ADVERTISEMENT
दरअसल कुंदन देवी ने अपने प्रेमी विपिन पासवान को घर पर बुलाया और शत्रुघ्न पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों फरार है। घटना की सूचना पर डंडारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शत्रुघ्न पासवान की शादी 10 साल पहले हुई थी और उसे 3 बच्चे भी हैं।
डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENT