Rohit Ranjan News : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में कथित तौर पर फर्जी खबर फैलाने के आरोपी एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित को हिरासत में लेने के लिए आपस में भिड़ गई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर आई थी, लेकिन एंकर को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई।
News Anchor Arrested : टी वी न्यूज एंकर को हिरासत में लेने के लिए आपस में भिड़ी छत्तीसगढ़ और नोएडा पुलिस - देखे वीडियो
05 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)
News Anchor Rohit Ranjan पर राहुल गांधी का फर्जी वीडियो चलाने का आरोप है, जिसके चलते गिरफ्तार करने आई नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। Read more Crime news in Hindi on Crime Tak.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
रोहित रंजन ने मुख्यमंत्री योगी सरकार से लगाई गुहार
एंकर रोहित रंजन ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल रोहित पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप है, जिसके चलते उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में केस दर्ज है। एंकर को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, बिना वर्दी के थे। इसमें डीसीपी रैंक का भी एक अधिकारी शामिल था।
Rohit Ranjan Tweet : रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ पुलिस स्थानीय पुलिस को बताए बिना मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर के बाहर खड़ी है। क्या यह कानूनी रूप से सही है? रोहित ने इस ट्वीट को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को भी टैग किया।
कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने एंकर रोहित रंजन के खिलाफ राहुल गांधी का फर्जी वीडियो चलाने के लिए शिकायत दर्ज की थी। हालांकि चैनल ने उसे वापस ले लिया है और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है।
क्या कहा था चैनल ने राहुल गांधी के बारे में ?
एंकर ने अपने शो में राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप चलाई थी। राहुल गांधी ने जो बयान वायनाड (केरल) में उनके दफ्तर पर हमला करने वालों के लिए दिया था, उनको उदयपुर में टेलर के हत्यारों के लिए दिया गया बताया था। राहुल ने कहा था कि हमला करने वाले बच्चे हैं, उनको माफ करना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा था कि जिन बच्चों ने ऐसा किया (वायनाड में उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की), उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए, लेकिन टीवी में शो में बताया गया कि राहुल उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या करने वालों को माफ करने के लिए कह रहे हैं।
NOTE : इस खबर में CRIME TAK के साथ इंटर्नशिप कर रहीं Shruti Upadhyay का भी INPUT है।
ADVERTISEMENT