MOBILE APP पर मिल रही है घर से भागने की ट्रेनिंग,13 साल के बच्चे की MISSING REPORT से हुआ खुलासा

Crimetak.in

06 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)

mobile app पर मिल रही है घर से भागने की ट्रेनिंग, 13 साल के लड़के की missing report से हुआ खुलासा, गोवा से police ने किया बरामद visit crime tak for hindi crime news

CrimeTak
follow google news

MAHARASHTRA CRIME NEWS

इस तरह का ग्रुप का तब पता चला जब महाराष्ट्र के बदलापुर का रहने वाला 13 साल का एक लड़का अचानक अपने घर से गायब हो गया। दो साल पहले ही लड़के का परिवार नासिक से बदलापुर शिफ्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें...

शिफ्ट होने के बाद कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया और इस बीच इस लड़के का कोई दोस्त नहीं बन पाया जिसकी वजह से ये परेशान था। 31 अक्टूबर को लड़के ने अपने मां-बाप से कहा कि वो एक साल के लिए जा रहा है। मां-बाप को लगा कि वो मजाक कर रहा है।

थोड़ी देर बाद लड़का गायब हो गया जब उन्होंने उसे ढूंढना शुरु किया तो वो कहीं नहीं मिला। पुलिस को मामले की इत्तिला दी गई। पुलिस ने बच्चों के दोस्तों के बारे में पता किया और उनसे पूछताछ की ।

लड़का अपने साथ मोबाइल फोन लेकर गया था लेकिन उसका सिम उसने निकाल दिया था। उसके पास एक लैपटॉप के अलावा 2-3 हजार रुपये भी थे।

लड़के के एक दोस्त ने पुलिस को एक लिंक भेजा जो लड़के ने उसको भेजा था। ये लिंक एक चैटरुम का था, इस लिंक के सहारे पुलिस को पता लगा कि लड़के की लोकेशन कोल्हापुर में है। एक टीम को कोल्हापुर रवाना किया गया।

इसी बीच लड़के की अगली लोकेशन गोवा की आई, गोवा पुलिस को इसकी इत्तिला दी गई और पुलिस ने गोवा से उसको बरामद कर लिया।

Run away and Get a Life ग्रुप से जुड़ा था लड़का

लड़के से पूछताछ में पता चला कि उसने यूट्यूब पर एक ऐप देखा था जिसके बाद उसने वो ऐप डाउनलोड कर लिया। ये ऐप अपने यूजर्स को प्राइवेट चैटरुम मुहैया कराता है। इसी ऐप में एक चैटरुम था जिसका नाम था Run away and Get a Life इस चैटरुम में उसके साथ लगभग सात लड़के जुड़े हुए थे।

सभी अपनी जिंदगी से दुखी थे और उन्हें लगता था कि उनके मां-बाप उनका ख्याल नहीं रखते और उन्हें घर से भाग जाना चाहिए। इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले इस लड़के ने भी इस चैटरुम को ज्वाइन करने के बाद फैसला किया कि वो घर से भाग जाएगा। इसके लिए उसने 21 साल के एक लड़के को तैयार किया जो आंध्र प्रदेश के गुंटुर का रहने वाला था।

31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश से ये लड़का मुंबई आया और फिर 13 साल के लड़के को अपने साथ लेने के बाद ये लोग थाणे, सायन, कोल्हापुर होते हुए गोवा पहुंचे। गोवा पहुंचने के बाद ये खुद को अनाथालय में दाखिल कराना चाहते थे ताकि वहां से वो सर्टिफिकेट लेकर विदेश जा सकें।

पुलिस को दोनों लड़कों से पूछताछ में ये भी पता लगा कि उन्हीं के ग्रुप का 17 साल का एक लड़का मीरा-भयंदर से भागने वाला है जिसके बाद पुलिस ने उसके परिवार को इसकी इत्तिला दी और फिर लड़के की काउंसलिंग कराई गई। पुलिस ने गुंटुर से भागे हुए बच्चे के मां-बाप को भी उसके गोवा में होने की इत्तिला दे दी है।

जनवरी में किया था लड़के ने ऐप डाउनलोड

लड़के ने पुलिस को बताया कि वो जनवरी में यूट्यूब चैनल देख रहा था जिसमें कुछ ऐप्स के बारे में बताया गया था। जहां पर अपनी सोच वाले लोगों के साथ चैट की जा सकती है। इसे इस ऐप में सर्वर बोला जाता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद लड़के ने देखा कि उसके अंदर कई सर्वर यानि चैटरुम हैं।

सबसे पहले 13 का ये लड़का Runaway and get a life वाले सर्वर में गया जहां पर कई लड़के इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि उनके मां-बाप उनका ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसी ही 6 लड़के 13 साल के इस लड़के को मिले जो अपने घर से भागना चाहते थे।

इसके बाद इन सात लड़कों ने अलग से एक चैटरुम बनाया जिसका नाम रखा गया perfect plans रखा गया और यहीं पर घर से भागने की पूरी प्लानिंग की गई।

    follow google newsfollow whatsapp