BIHAR CRIME NEWS : ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हो गया LOVE, लड़का पहुंच गया जेल

CHIRAG GOTHI

21 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:17 PM)

ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हो गया LOVE, लड़की के घरवालों ने लड़को को अपरहण के मामले में पुलिस से करवाया गिरफ्तार, Read more Crime News Hindi, Bihar Crime News, Crime News Today and Video on CrimeTak.in

CrimeTak
follow google news

आलोक कुमार जायसवाल/सुजीत झा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

BIHAR CRIME NEWS : क्या गेम खेलने के दौरान लड़का-लड़की में प्यार हो सकता है ? तो इसके जवाब है हां। ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान बिहार के छपरा में रहने वाले एक लड़के और यूपी के आगरा में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। फिर ऐसे हालात पैदा हो गए कि लड़का जेल पहुंच गया।

यह भी पढ़ें...

तीन दिनों में प्यार और उसके बाद घर से भाग गई लड़की!

CRIME NEWS INDIA : तीन दिनों पहले आगरा की लड़की और बिहार के मढ़ौरा के लड़के के बीच ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान जान पहचान हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा और लड़की आगरा से अपने घरवालों को बिना बताए लड़के से मिलने भागकर मढ़ौरा आ गई। इस बीच लड़की के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। बुधवार को आगरा पुलिस छपरा के मढ़ौरा पहुंची और वहां से अगहरा गांव के 19 साल के छात्र को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहां से लड़की को भी बरामद कर लिया गया।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है। मसलन तीन दिन का प्यार कैसे एक लड़की को आगरा से बिहार तक ले आया ? पुलिस अब हर एंगल से मामला की जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp