Amir Liaqat Hussain : तीन शादियां करने वाले पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की कराची में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया, वो कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में थे। आमिर लियाकत हाल ही में दूसरी पत्नी से तलाक और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे।
Amir Liaqat Hussain Dead: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत!
09 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:19 PM)
Amir Liaqat Hussain : आमिर लियाकत की उम्र महज 49 साल थी। आमिर लियाकत ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने साल 2022 में ही दानिया शाह से शादी की थी।
ADVERTISEMENT
पूरा मामला जानिए
ADVERTISEMENT
जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से यह खबर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बुधवार रात से ही खराब थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। अचानक उनके दर्द हुआ। जब नौकर उनके कमरे में गया तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वे कमरे में बेहोश पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
आमिर लियाकत की उम्र महज 49 साल थी। उनका जन्म 1972 में कराची में हुआ था। आमिर लियाकत ने तीन शादियां की थीं। दूसरी पत्नी तौबा अनवर से उन्होंने 2018 में शादी की थी। फिर उनसे तलाक के बाद उन्होंने साल 2022 में ही 31 साल छोटी दानिया शाह से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद ही 18 साल की दानिया ने उनसे तलाक मांगा था।
आमिर लियाकत 2018 मार्च में इमरान खान की पार्टी पीटीआई में शामिल हुए थे। इसके बाद वे कराची से सांसद चुने गए। हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
ADVERTISEMENT