Suicide news : 'सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना'

CHIRAG GOTHI

31 Jan 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:12 PM)

जोधपुर (Jodhpur) में के मॉडल ने होटल की छठी मंज़िल से लगयी छलांग, फ़ोन करके बोला सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना, Read crime news in Hindi, suicide news, rajasthan crime news on CrimeTak

CrimeTak
follow google news

अशोक शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

JODHPUR NEWS MODEL JUMPED FROM SIXTH FLOOR : ''बस मेरा चेहरा देख लेना।'' इसके बाद जो कुछ हुआ वो आप जान लीजिए। दरअसल, वाक्या जोधपुर का है। जोधपुर शहर की एक मॉडल ने रविवार को रातानाडा के एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें...

कौन है गुनगुन और क्यों उठाया ये कदम ?

Model Suicide: मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है जो जोधपुर शहर के माता का थान निवासी गणेश उपाध्याय की बेटी हैं। गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी। पुलिस जानकारी के अनुसार, गुनगुन मॉडलिंग करती है। वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी। जोधपुर आने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। उसके आगे कहा, ''बस मेरा चेहरा देख लेना।''

उसके बाद पिता गणेश ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली। फिर पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची। उससे पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी और वह नीचे गिरते ही बेहोश हो गई, हालांकि उसको तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मॉडल गुनगुन की चेस्ट के साथ उसके पैर में भी फैक्चर है। अभी उसकी स्थिति काफी गंभीर है, लेकिन सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गुनगुन के ऊंचाई से नीचे गिरने पर काफी ब्लड निकला है। लगातार डॉक्टरों की टीम ब्लड चढ़ा रही है। मॉडल गुनगुन के पिता जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं। पुलिस ने बताया कि अभी गुनगुन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp