Video: कैमरे में कैद मौत का खौफनाक मंज़र, ऑटो ने साइकिलिंग कर रहे डॉक्टर व आईटी प्रोफेशनल को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत

ADVERTISEMENT

Chandigarh Shocking Video: ये हादसा चंडीगढ़ में हुआ जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है इसमें एक डॉक्टर की मौत हुई जबकि उनका दोस्त घायल है।

social share
google news

चंडीगढ़ से कमलजीत संधू की रिपोर्ट

Chandigarh Shocking Video: ये दिल दहला देने वाला हादसे चंडीगढ़ में 11 सितंबर की सुबह चंडीगढ़ में सेक्टर 16-17 के पास हुआ। सेक्टर 16 के पास साइकिल चलाते समय एक दुर्घटना में डॉक्टर लखविंदर सिंह की जान चली गई। हादसे में घायल वीरेंद्र सिंह का इलाज जारी है वो एक आईटी प्रोफेशल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर लखविंदर सिंह व वीरेंद्र साथ साथ सड़क के किनारे साइकिल चला रहे हैं तभी तेज रफ्तार आटो दोनों को पीछे से टक्कर मार देता है।  

डॉक्टर लखविंदर सिंह

तेज रफ्तार आटो दोनों को पीछे से टक्कर मारी

हुआ यूं कि सुबह के वक्त डॉक्टर लखविंदर सिंह साइकिलिंग कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने उन्हे पीछे से टक्कर मार दी  जिससे वह और उसका दोस्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। डॉक्टर लखविंदर सिंह के दोस्तों का कहना है कि डॉक्टर लखविंदर सिंह हर रोज साइकिलिंग करने जाते थे उन्हे साइकिलिंग का शौक था। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

डॉक्टर की 19 दिन बाद मौत

इस हादसे में घायल डॉक्टर लखविंदर घटना के 19 दिन बाद आज दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर लखविंदर सिंह का मोहाली के सेक्टर 3B2 में दांतों का क्लीनिक है। डॉक्टर लखविंदर सिंह की उम्र करीब 50 साल थी। परिजनो ने बताया कि डॉक्टर लखविंदर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT