Video: आगरा के पास पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते चार डिब्बे धू-धू कर जल उठे

ADVERTISEMENT

Train Burning Shocking Video: आग लगते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग चीखपुकार मचाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर टेंडर सहित रेलवे प्रशासन और इलाके की पुलिस पहुँचे।

social share
google news

Train Burning Shocking Video: आगरा जिले के थाना मलपुरा के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के चार डिब्बों में आग लग गई।  जानकारी के मुताबिक आगरा से झांसी रूट पर ट्रेन सफर कर रही थी।  

आग लगते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग चीखपुकार मचाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर टेंडर सहित रेलवे प्रशासन और इलाके की पुलिस पहुँचे। जानकारी के मुताबिक कोई हताहत नहीं है। मौके पर रेलवे प्रशासन और इलाकाई पुलिस आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜