Video: देखिए दिल्ली पुलिस का जवान लुटेरों से भिड़ गया, महिला से पर्स लूट कर भाग रहे बदमाशों को बहादुरी से पकड़ा

ADVERTISEMENT

Delhi Robbery Shocking CCTV: पास की ही दुकान पर खड़े एएसआई अजय झा ने देखा तो वो बदमाशों का पीछा करने लगे। फिर क्या था दिल्ली पुलिस के ASI ने बदमाशों को लात मारकर गिरा दिया और बदमाश पकड़े गए।

social share
google news

दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट

Delhi Robbery Shocking CCTV:  हमारी आपकी हिफाजत की जिम्मेदारी पुलिस की है। ये हिफाजत की एक बानगी दिल्ली में देखने को मिली। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से लुटेरों की लूटपाट का सीसीटीवी सामने आया है। दिल्ली में महिला से लूट कर भाग रहे पुलिस के जवान ने बदमाशों को लात मारकर गिरा दिया। ये पूरी नारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

पुलिस का जवान लुटेरों से भिड़ गया

दिल्ली के पॉश एरिये मॉडल टाउन इलाके में बाइक  सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया। पास की ही दुकान पर खड़े एएसआई अजय झा ने देखा तो वो बदमाशों का पीछा करने लगे। फिर क्या था दिल्ली पुलिस के ASI ने बदमाशों को लात मारकर गिरा दिया और बदमाश पकड़े गए। ये वारादात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। वारदात 24 सितंबर की है। जब एक महिला रोड से गुजर रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला से पर्स छीनकर भागने लगे। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

महिला से पर्स छीनकर भागने लगे

इसी दौरान लोगों ने शोर मचा दिया तभी डीसीपी सिक्युरिटी हेड क्वॉर्टर में वायरलेस ऑपरेटर तैनात ASI अजय झा मार्किट में सामान लेने आये थे। एएसआई ने देखा बाइक से बदमाश भाग रहे हैं और लोग शोर मचा रहे हैं। सीटीवी में साफ देखा जा सकता है कैसे बाइक सवार बदमाशों को ASI ने लात मारकर नीचे गिरा दिया।  बाइक से बदमाशों को नीचे गिराते ही दोनों को पकड़ लिया और महिला का पर्स बरामद हो गया। दोनों बदमाशों की पहचान महेश और सिकन्दर के तौर पर हुई है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT