Video: वाराणसी में बीजेपी पार्षद के पति को बनाया बंधक, रस्सियों से बांधा, सीवर की परेशानी से जूझते लोगों का फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

Varanasi Video: सीवर समस्या से परेशान आकर लोगों ने बीजेपी पार्षद पति को बंधक बनाया। मेयर ने कहा घोर लापरवाही पर होगी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई।

social share
google news

UP Varanasi News: वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसके विकास मॉडल का दम भरते भारतीय जनता पार्टी थकती नहीं है। दरअसल वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के सरायनंदन वार्ड के भाजपा पार्षद पति को आज सुबह से ही क्षेत्र की आक्रोशित से जनता ने इसलिए बंधक बना लिया क्योंकि बीते 10 दिनों से इलाके में बहती सीवर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। हालांकि इस दौरान जल निगम के जेई को भी क्षेत्र की जनता ने बंधक बनाया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। 

कुर्सी पर रस्सियों से बांधकर बिठाया 

मामले का संज्ञान खुद वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी के महापौर ने भी लिया है और जल्द समाधान का भी वादा किया है। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 51 सरायनंदन के भाजपा पार्षद रीता सेठ के पति अशोक सेठ को उस वक्त क्षेत्र की जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा जब वह इलाके से गुजर रहे थे। लाख समझाने के बावजूद आक्रोशित जनता ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बंधक बना दिया। पार्षद पति अशोक सेठ को बकायदे कुर्सी पर रस्सियों से बांधकर बिठाया गया था। हालांकि इस दौरान जल निगम के जेई को भी लोगों ने बंधक बनाया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।

जल निगम के जेई को भी बंधक बनाया

इलाके के लोगों की समस्या थी कि पिछले 10 दिनों से इलाके में सीवर का पानी फैला हुआ है, लेकिन उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी और न ही समाधान निकाल पा रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जब बात नहीं बनी तो आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बीजेपी से महिला पार्षद रीता सेठ के पति अशोक सेठ को ही रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह भूखे प्यासे जनता के बीच में बंधक बनाए रखा। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT