Video: नोएडा में चढ़ा स्टंट का बुखार, थार जीप पर युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने सीज़ की थार की

ADVERTISEMENT

Noida Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के गाड़ी की खिड़कियों में बैठे हुए दिख रहे थे। एक लड़का चलती हुई गाड़ी पर पुशअप्स कर रहा है।

social share
google news

नोएडा से अरुण त्यागी की रिपोर्ट

Noida Thar Video: होली पर ही सेंट्रल नोएडा के खैरपुर गुर्जर गांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है। थार सवार युवक जीप पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। युवकों का चलती थार गाड़ी के ऊपर स्टंट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर दिया है। ये वीडियो होली के दिन का है। सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव के कुछ लड़कों द्वारा चलती हुई थार गाड़ी की छत के ऊपर बैठकर स्टंट किया गया। 

थार सवार युवकों का जीप पर खतरनाक स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के गाड़ी की खिड़कियों में बैठे हुए दिख रहे थे। एक लड़का चलती हुई गाड़ी पर पुशअप्स कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है। वही थार गाड़ी वाले स्टंट पर जानकारी देते हुए ईकोटेक तीन थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि थार की पहचान  हो गई है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

चलती हुई गाड़ी पर पुशअप्स

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को सीज कर दिया है। अब माननीय न्यायालय में चालान भरने के बाद ही गाड़ी को मुक्त  कराया जा सकता है। हाल ही में नोएडा की दो लड़कियों का एक स्कूटी पर अश्लील करने का वीडियो वायरल हुआ था। नोएडा पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्कूटी के खिलाफ 33000 का चालान कर दिया था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT