Sidhu Moose Wala Murder Case : पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर जाधव, कई दिनों से थी तलाश
Moose Wala Murder Case: पुणे पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटर संतोष जाधव SANTOSH JADHAV को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Sidhu Moose Wala Murder Case : महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध जाधव के सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।
चाहे पंजाब पुलिस हो या हरियाणा पुलिस या दिल्ली पुलिस देश के कई राज्यों और UT की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई शूटर्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। जाधव वह एक साल से फरार चल रहा था। उसका और नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था। वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का मैंबर है। जाधव पर हत्या का एक मामला दर्ज है। 2021 में पुणे जिले के मंचर पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज हुआ था।
हाल ही में पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाधव को पनाह देने के आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल को भी गिरफ्तार किया है। मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की थी।
ADVERTISEMENT
