UP Crime: नोएडा में दर्दनाक हादसा, जैगुआर ने मारी एक्टिवा को टक्कर, लड़की की मौत
Noida Crime News: पुलिस ने घटना के बाद जैगुआर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 96 की है लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। More Crime News Hindi, UP Crime News on Crime Tak
ADVERTISEMENT

Noida Accident News: नोएडा के सेक्टर 96 में दर्दनाक हादसा (Accident) सामने आया है। यहां एक जैगुआर (Jaguar) कार ने एक्टिवा (Activa) चला रही लड़की को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में Activa सवार लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाद जैगुआर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 96 की है जब रविवार को एक्टिवा से लड़की कहीं जा रही थी। हादसे के बाद घटना की जानकारी किसी राहगीर ने थाना सेक्टर 39 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस को सफेद रंग की जैगुआर कार मिली जिसका नंबर OR 04 Q 0001 है। इस कार का रजिट्रेशन नंबर ओडिशा का है।
ADVERTISEMENT
नोएडा क्राइम न्यूज़: जानकारी ये भी मिली है कि नोएडा में जैगुआर कार और एक रेंज रोवर रेस लगा रहे थे दोनों की रफ्तार बेहद तेज थी। रेस लगाते वक्त जैगुआर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
ADVERTISEMENT
