West Bengal: साथ में सो रही थीं सहेली, लेस्बियन बताकर पीटा, लोहे की रॉड से गुप्तांग जलाया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Murshidabad Lesbian Rape: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक लड़की (Girl) को 'संदिग्ध' समलैंगिक (Lesbian) होने के बाद रिश्तेदारों (Relatives) ने बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांगों (Private Parts) को जला (Burn) दिया। पीड़िता ने अपने दो रिश्तेदारों के खिलाफ सागरडीघी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद सोमवार शाम को इस जघन्य घटना का खुलासा किया है।

आरोप है कि रिश्तेदारों ने लोहे की छड़ों से हमला किया और दो लड़कियों को समलैंगिक करार दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की है। दरअसल सागरडीघी गांव में रहने वाली दोनों लड़कियां एक साथ बड़ी हुई थीं।

यह लड़कियां एक-दूसरे की कंपनी में खुश रहती थीं। पीड़िता की मां ने कहा कि घटना के बारे में सुनकर वो सागरडीघी गांव पहुंची। पीड़ित लड़की गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी। स्थानीय लोगों को दो लड़कियों की दोस्ती स्वीकार नहीं थी जिसके बाद इस कृत्य को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

गिरफ्तार आरोपियों में से दो तो पीड़िता के रिश्तेदार हैं और तीसरा पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि साहेबुल शेख नाम का एक लड़का कमरे में घुसा जहां दोनों लड़कियां सुबह करीब 11 बजे सो रही थीं। लड़के ने सवाल किया कि लड़कियां एक ही बिस्तर पर क्यों सो रही हैं।

इसी दौरान सोहेबुल के दो दोस्त और वहां आ गए जिसके बाद तीनों ने लड़कियों को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। युवकों ने लड़कियों को पीटा और समलैंगिक होने का आरोप लगाते हुए के लिए उनके गुप्तांग को पाइपिंग-हॉट रॉड से जला दिया।

ADVERTISEMENT

आरोपियों ने लड़कियों के कपड़े उतरवाए और उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने दूसरों से बात की तो उनके लैसबियन वाले रिश्ते का खुलासा कर देंगे।  मालदा पुलिस ने सोमवार को इस मामले के तीन आरोपियों में से दो को औथुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपियों की पहचान कदम और साहब के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT