व्यापारी ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया !

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP/LUCKNOW CRIME NEWS : एक पल में परिवार उजड़ गया। गुस्से ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब न राजेश रहा न उसकी पत्नी। ये वाक्या है लखनऊ का। इंदिरानगर के मानस विहार में किराए पर रहने वाले बेकरी कारोबारी राजेश बलेचा ने पत्नी श्वेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया।

पूरा मामला जानिए

पुलिस के मुताबिक, बेकरी कारोबारी चंद्रमल बलेचा के दो बेटे राजेश व तरुण हैं। राजेश की शादी श्वेता से करीब दस साल पहले हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे तरुण ने सूचना दी कि उनके भाई राजेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ा गया। फर्श पर श्वेता व राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा था। शव देखने के बाद लगा कि राजेश ने पहले पत्नी श्वेता को गोली मारी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। श्वेता के सिर में पीछे से मारी गई गोली आरपार हो गई। वहीं राजेश के कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कमरे में राजेश के शव के पास एक .32 बोर का पिस्तौल मिली है। पिस्तौल राजेश के पास कहां से आई, इसके बारे में भी कुछ नहीं बता पाए। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि आखिर राजेश को किसने अवैध पिस्तौल दी थी। राजेश ने अगर इसे खरीदा तो कब और किससे ? इन सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है।

इतना गुस्सा एक पल में आया कि सब बर्बाद हो गया

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, श्वेता व राजेश के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इस पर चंद्रमल और श्वेता के मायके वाले आपस में बैठकर दोनों को समझाते थे। कुछ दिनों बाद दंपती में फिर विवाद होने लगता। स्थिति तलाक तक पहुंच गई थी, लेकिन श्वेता व राजेश का परिवार ऐसा नहीं चाहता था। दोनों की लगातार काउंसिलिंग करते रहे। पुलिस के मुताबिक, राजेश के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, श्वेता के मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

पत्नी को ऐसी किस हालत में पति ने पकड़ा कि कर दिया उसका और उसके ब्वॉयफ्रेंड का क़त्ल?13 साल के लड़के ने तालाब में डुबोकर किया 9 साल के बच्चे का मर्डर

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT