तालिबान ने महिलाओं पर लगा दी अब एक और नई पाबंदी!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अफगानिस्तान में महिलाओं पर एक के बाद तालिबान नई पाबंदियां लगाता जा रहा है। महिलाएं अफगानिस्तान में अब अकेले लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकतीं, टैक्सी वालों से कहा गया है कि अकेली महिलाओं को गाड़ी में ना बिठाएं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं को बिना पुरुषों के लंबी यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि जो महिलाएं लंबी दूरी की यात्रा करना चाहती हैं उनके साथ कोई नजदीकी पुरुष रिश्तेदार होना जरूरी है। इसके अलावा जिन महिलाओं ने सिर ना ढक रखा हो, उन्हें सवारी ना करने करने दें।

महिलाओं को सरकारी नौकरी से रोक रहा है तालिबान

नए दिशा-निर्देश सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं, इनमें लोगों से गाड़ी में संगीत ना बजाने को भी कहा गया है। कुछ ही हफ्ते पहले मंत्रालय ने देश के टीवी चैनलों से कहा था कि वो ऐसे कार्यक्रम ना दिखाएं जिनमें महिला कलाकारों को दिखाया जाता है। साथ ही, महिला पत्रकारों से टीवी पर कार्यक्रम पेश करते हुए सिर ढकने को कहा गया था। इससे पहले भी तालिबान सरकार ऐसे कई आदेश जारी कर चुकी है जिनमें महिला अधिकारों की कटौती की गई है। बड़ी तादाद में महिलाओं को सरकारी नौकरी करने से रोका जा चुका है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बेनकाब हो गया तालिबान का झूठ

15 अगस्त को सत्ता पर कब्जा करने वाले तालिबान ने कहा था कि अब वे बदल चुके हैं और महिलाओं और देश के कमजोर तबकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। तालिबान के सत्ता में आने पर दुनियाभर के मानवाधिकार संगठनों ने महिलाओं की हालत बदतर होने का डर जताया था। नए निर्देशों की आलोचना करते हुए मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा, "ये नया आदेश महिलाओं को कैद करने की दिशा में एक और कदम है, ये उनके लिए स्वतंत्र रूप से आने-जाने, दूसरे शहर जाने, व्यापार करने और अगर वे हिंसा की शिकार हैं तो बच निकलने पर पाबंदी लगाता है।”

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT