Pakistan News: जिसको आप प्यार करते हों, उससे अलग होना दर्द भरा होता है...1100 किलोमीटर की खूनी साज़िश

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Chicago Sania Murder Case: पहले शादी और फिर तीन तलाक (Triple Talaq) के बाद अपनी जिंदगी में आईं परेशानियों को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) की एक मुखर महिला सानिया (Sania) खान ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म पर कुछ वीडियो (Video) शेयर किए थे। जिसके बाद पति (Husband) ने सानिया को गोली मार दी। दरअसल पाकिस्तानी-अमेरिकन महिला सानिया खान शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थीं।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अफसरों को एक घर में फायरिंग की आवाज़ की खबर मिली थी। मौका ए वारदात पर पहुंचने के बाद घर में एक महिला की दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी। पुलिस अफसरों ने जैसे ही घऱ का दरवाजा खोला एक महिला लहूलुहान ज़मीन पर पड़ी थीं। इस महिला का नाम सानिया था।

पुलिस ने देखा कि सानिया के सिर में गोली लगी थी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी घर में एक आदमी भी लहूलुहान मिला जिसको पुलिस ने नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल में भर्ती करायाजहां उसने दम तोड़ दिया। इस शख्स की पहचान राहिल अहमद के रुप में हुई जो कि सानिया खान का पति था। पुलिस को घर के भीतर से एक पिस्तौल बरामद हुई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सानिया खान के परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी का मई में तलाक हुआ था। राहील अहमद जार्जिया में रहता था वह नही चाहता था कि दोनों के बीच रिश्ता टूटे। सानिया टिकटॉक पर अक्सर वीडियो भी डाला करती थीं। सानिया खान की पोस्ट के मुताबिक उनकी शादी एक साल से भी कम वक्त तक चली और उसके पति ने तीन तलाक दे दिया था।

सानिया खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लिखा, "एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक से गुजरने पर ऐसा लगता है कि आप जीवन में कभी-कभी असफल हो गए हैं। सानिया के सोशल मीडिया पर किए जा रहे लगातार पोस्ट से पति राहिल बेहद नाराज था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते राहील सानिया की हत्‍या करने के लिए अल्‍फ्रेटा (जॉर्जिया) से स्‍ट्रीटवाइल (इलिनोइस) आया था।

ADVERTISEMENT

'जिसको आप प्यार करते हों, उससे अलग होना दर्दभरा होता है. लेकिन इससे भी अधिक दर्द होता है जब आप किसी ऐसे आदमी को प्यार करते हों जो आपके लिए लापरवाह हो...सोशल मीडिया पर लिखे गए कुछ ऐसे ही अल्फाज़ पाकिस्तानी अमेरिकी सानिया खान के लिए उनकी ज़िंदगी की आखिरी पोस्ट साबित हुए।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT