'लेक ऑफ नो रिटर्न' ! देश की वो रहस्मयी झील जहां लोग जाते तो हैं मगर लौटते नहीं हैं

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

देश की पश्चिमी राज्य अरुणाचल प्रदेश में इस झील को नवांग यांग के नाम से जाना जाता है, ये दुनिया की उन रहस्मयी चीजों में से एक है जिसका राज़ अभी तक अनसुलझा है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि एक बार जो यहां गया वो वापस लौटकर नहीं आया। इसीलिए इस झील को ‘लेक ऑफ नो रिटर्न' भी कहा जाता है, कई बार इसकी वजह की वैज्ञानिक खोज की गई लेकिन कोई नतीजा तब भी नहीं निकला, हिंदुस्तान के नक्शे पर देखें तो ये झील भारत और म्यांमार की सरहद पर है।

ऐसा कहा जाता है कि सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान एक अमरीकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी थी, लेकिन वो जहाज पायलटों सहित इस झील में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।। एक और किस्सा जो इस झील से जुड़ा है वो तब का जब जंग खत्म होने बाद जब जापान के सैनिक वापस लौटकर जा रहे थे, तो वो इस झील के पास रास्त भूल गए और फिर लापता हो गए।

इस झील के बारे में कहा जाता है कि कई सालों पहले गांव के एक शख्स ने बड़ी मछली पकड़ी थी और उसने पूरे गांव को दावत दी। हालांकि एक दादी और उसकी पोती को दावत पर नहीं बुलाया, एतराज़ करने पर झील की रखवाली करने वाले शख्स ने दादी और पोती को गांव से दूर चले जाने के लिए कहा, इसके बाद अगले दिन पूरा का पूरा गांव झील में समा गया।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT