देखें वीडियो- Har Har Shambhu Shiv Mahadeva: 'हर हर शंभू' भजन गाने पर विवाद!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

संदीप सैनी और पिन्टू शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Har Har Shambhu Shiv Mahadeva: 'हर हर शंभू' भजन गा कर मशहूर हुईं यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज अब विवादों में है। फरमानी नाज को देवबंदी उलेमा ने ऐसे गाने न गाने की सलाह दी है।

देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए कहा, 'इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है, इसलिए फरमानी को इससे तौबा करनी चाहिए।'वहीं फरमानी ने कहा,'वे एक कलाकार हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।'

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

वहीं फरमानी नाज ने कहा, 'हम गरीब लोग हैं। पति ने छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। हम गाने गाकर ही परिवार चला रहे हैं।'हर हर शंभू' भजन को स्टूडियो से निकाला है। हम कभी यह सोचकर नहीं गाते कि हम किस धर्म से हैं। हम कलाकार हैं। यूट्यूब पर हमारा कव्वाली का भी चैनल है। भक्ति का भी चैनल है। सभी तरह के गाने गाते हैं।'

फरमानी को करते थे उसके ससुराल वाले परेशान

ADVERTISEMENT

फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उनकी शादी 2017 में मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के 1 साल बाद बेटा होने के बाद से ही फरमानी को उसके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। फरमानी के बेटे को बीमारी थी, जिसके चलते ससुराल वाले फरमानी को परेशान कर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। इससे दुखी होकर फरमानी अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी थीं।

ADVERTISEMENT

गांव के लड़कों ने बनाया था सबसे पहले फरमानी का वीडियो

गांव के ही एक युवक राहुल उर्फ भूरा के पास बाहर से कुछ लोग वीडियो बनाने आते थे। एक दिन उन्होंने फरमानी को गाते सुना, जो उन्हें बहुत पसंद आया। फिर वीडियो बनाई और YOU TUBE पर डाल दी, जिसके बाद फरमानी मशहूर हो गई।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT