UP News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (Noida) में कथित रूप से जातिवादी (Racist) टिप्पणी करने और ‘‘संविधान की किताब’’ (Constitution) को ‘‘बंद’’ करने की बात कहने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
UP News: जातिवादी टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
UP News: जातिवादी टिप्पणी (Racist Comment) करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार (Arrest)
ADVERTISEMENT

05 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:21 PM)
आरोपी पुनीत ठाकुर ने करीब एक साल पहले रिकॉर्ड एक वीडियो क्लिप में यह टिप्पणी की थी और हाल में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिस पर कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
ADVERTISEMENT
वीडियो क्लिप में उसने समुदाय का नाम लिए बिना दलितों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो में ठाकुर ने कहा कि ‘‘आपके पूर्वजों’’ द्वारा लिखित संविधान को बंद कर दिया जाएगा और ‘‘आप’’ पर हमला किया जाएगा।
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में रहने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENT
