Bihar Crime: बेगूसराय में युवती की गैंगरेप के बाद हत्या, गन्ने के खेत में अर्धनग्न मिला शव

TANSEEM HAIDER

02 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)

Gangrape and Murder: हैरानी की बात ये है कि पुलिस 9 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही और खेत में शव यू हीं पड़ा रहा, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही।

CrimeTak
follow google news

Begusarai Rape and Murder: बिहार के बेगूसराय में पिछले दो दिनों से लापता (Missing) महिला (Women) का शव बरामद हुआ है। महिला का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न (Seminude) अवस्था में मिला है। इस रेप व हत्याकांड से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने बेरहमी से महिला की गले पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या की है।

दरअसल छौराही थाना क्षेत्र के पूरपतार गांव के रहने वाली 45 वर्षीय महिला दो दिन पहले जानवरों के लिए चारा लाने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद से ही वो लापता हो गई। महिला के पति ने छौड़ाही थाना में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी थी।

यह भी पढ़ें...

खोजबीन के दौरान शुक्रवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि बखरी चौर में महिला का शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा है। महिला के शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग खेत में पहुंचे हैं और हंगामा करना शुरु कर दिया।

घटना की सूचना पर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना और छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौर में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है और समस्तीपुर के बदमाश बॉर्डर इलाके में रहते हैं और इसी गैंग से जुड़े लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की है। पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हैरानी की बात ये है कि इतना संवेदनशीलव मामला होने के बावजूद पुलिस 9 घंटे तक सीमा विवाद में उलझा रही और महिला की लाश खेत में पड़ी रही। कई घंटो तक आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया। आक्रोश इतना था कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ आक्रोशित भीड़ के द्वारा जमकर हाथापाई की और हंगामा किया गया।  पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों  को गिरफ्तार किया जाएगा।

    follow google newsfollow whatsapp