बड़ी दाढ़ी वाला ये सिपाही तो हेलमेट लगा लड़कियों को छेड़ता था, चुपके से पीछा कर लड़की की मां ने रंगेहाथ पकड़ लिया

UP Police Viral Video: वर्दी पहने शख्स के शर्मनाक व्यवहार की घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आई है. बड़ी दाढ़ी वाला ये सिपाही तो हेलमेट लगा लड़कियों को छेड़ता था, चुपके से पीछा कर लड़की की मां ने रंगेहाथ पकड़ लिया

Crime News

Crime News

04 May 2023 (अपडेटेड: May 4 2023 5:45 PM)

follow google news

UP Police Viral Video: वर्दी पहने शख्स के शर्मनाक व्यवहार की घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आई है. मोहनलालगंज कोतवाली के डायल 112 में तैनात सिपाही शहादत अली ने एक स्कूटी सवार छात्रा को कई दिनों से छेड़ा-छाड़ा करते देखा गया था. साथ ही उसने उससे मोबाइल नंबर भी मांगा था. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने सहादत अली के खिलाफ कैंट में केस दर्ज कर दिया. आरोप है कि सिपाही शहादत अली ने कई दिनों से छात्रा को परेशान किया था. ये सिपाही अक्सर स्कूटी से घूमता था और उन्हें छेड़ता था.

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सिपाही सहादत अली के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है.

UP पुलिस का कांस्टेबल

कांस्टेबल नाबालिग का पीछा कर रहा था

बता दें कि छात्रा साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। इस दौरान स्कूटी पर सवार यूपी पुलिस का सिपाही उससे बात करते हुए रास्ते में चल रहा था. सिपाही की इस हरकत को देखकर स्कूटी सवार एक अन्य महिला ने सिपाही का वीडियो बनाते हुए उसे रोक लिया और उसे इस हरकत के लिए फटकार लगाते हुए सिपाही से अपना हेलमेट खोलकर इस बारे में पूछने को कहा. वह टालमटोल करने लगा.

वीडियो में जब छात्रा की मां ने कांस्टेबल से पूछा कि आप बच्ची का पीछा क्यों कर रहे हो? क्या आप उसे जानते हो? कांस्टेबल ने जवाब में कहा कि ये लड़की उसकी बेटी के साथ पढ़ती है. स्कूटी पर नंबर ना होने की बात पर कांस्टेबल ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी है इसलिए नंबर नहीं है. वीडियो बनाने वाली महिला ने ही कैंट पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल पर FIR दर्ज़ करवाई है. 

 

 

    follow google newsfollow whatsapp