श्रीनगर, 18 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
18 Jun 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:20 PM)
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक फारूक अहमद मीर पर हमला शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि पंपोर इलाके के संबूरा में हुआ।
ADVERTISEMENT
अधिकारियों ने बताया कि मीर सीटीसी लेथपोरा में आईआरपी 23वीं बटालियन में तैनात थे।
ADVERTISEMENT