delhi shahbad dairy murder case Video: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक युवक ने साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर चाकू से 40 बार वार किया था. इससे भी वह संतुष्ट नहीं हुआ तो पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
VIDEO: 16 साल की साक्षी को साहिल ने 20 बार चाकू से गोदा, तमाशबीन बनी देखती रही दिल्ली
ADVERTISEMENT
29 May 2023 (अपडेटेड: May 29 2023 4:00 PM)
delhi shahbad dairy murder case Video: युवक ने साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है
ADVERTISEMENT
हैवान को सब देखते रहे, किसी ने नहीं रोका
Delhi Girl Murder News: पुलिस के मुताबिक, घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है. 16 साल की साक्षी का साहिल से झगड़ा हो गया था. उसके बाद साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीभत्स फुटेज में साहिल एक गली में साक्षी को बार-बार चाकू मारता नजर आ रहा है. लोग उस गली से गुजर रहे हैं लेकिन कोई उन्हें रोकता नहीं है. बार-बार चाकू मारने के बाद साहिल ने एक पत्थर उठाया और उसके सिर पर वार कर दिया. साहिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पूछताछ चल रही है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक मासूम मासूम गुड़िया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और फिर पत्थर से कुचल दिया गया. दिल्ली में गरीबों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी। सारी हदें पार कर दी हैं। मैंने इतने सालों के अपने करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा.
Delhi Murder Case girl stabbed to death: ये तस्वीरें हम आपको साफ-साफ नहीं दिखा सकते..क्योंकि वीडियो में एक लड़का नाबालिग लड़की को बेरहमी से चाकुओं से गोद रहा है..वह लड़की पर चाकुओं से अनगिनत वार करता है..घटना 28 मई की रात करीब 8:45 बजे की है। लड़की जब सड़क से गुजर रही थी तभी लड़के ने उसे पकड़ लिया और चाकू से गोद दिया..
लड़के को बचाने के बजाय मौके पर मौजूद लोग वहां से चले जाते हैं.. जब लड़की अधमरी हो जाती है और सड़क पर पड़ी होती है.. तब भी लड़का उसे पत्थर के ब्लॉक से कई बार मारता है..
ADVERTISEMENT










