karnal Murder: मर्डर कर युवक की बेरहमी से निकाली आंख, श्मशान घाट में फेंकी लाश

karnal Crime News: करनाल (karnal) के फुसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. युवक की हत्या कर बेरहमी से आंख निकाली, श्मशान घाट में मिला युवक का शव.

CrimeTak

19 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

follow google news

karnal Crime News: करनाल (karnal) के फुसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. युवक की हत्या कर बेरहमी से आंख निकाली, श्मशान घाट में मिला युवक का शव. नशेड़ियों श्मशान घाट को बना रखा था अपना अड्डा. इस हत्या के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है. युवक के हाथ पर सचिन के नाम का टैटू बना हुआ है. लेकिन अब तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. इस मामले में सेक्टर 32 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक व्यक्ति करनाल के फुसगढ़ गांव के शमशान घाट पर कुड़ा लेने गया था. जब वह शमशान घाट के अंदर गए तो देखा कि युवक जमीन पर पड़ा है. जब वह पास गया तो उसने देखा कि वह व्यक्ति मरा हुआ था और उसकी एक आंख निकली हुई थी.

आसपास के लोगों को सूचना मिलते ही लोगों ने वहां जाकर देखा तो पता चला उसकी आंखों से खून निकल रहा था. इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए. नशीले पदार्थों के इंजेक्शन मिले, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की तलाशी ली तो पता चला कि इस श्मशान घाट को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बनाया है.

    follow google newsfollow whatsapp