Nawab Malik Arrested: नवाब मलिक इतने दिनों तक रहेंगे ED की रिमांड में

Crime News in Hindi: सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपी मलिक की रिमांड के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी है.

CrimeTak

23 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

follow google news

Nawab Malik Case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आज महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले ईडी की टीम ने एनसीपी नेता से लंबी पूछताछ की थी. गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता की जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराई गई. फिर आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया.

सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से आरोपी मलिक की रिमांड के लिए 14 दिन की हिरासत मांगी है. कोर्ट ने 8 दिन के लिए नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेजा है. 3 मार्च तक अब नवाब मलिक ईडी की कस्टडी में रहेंगे.

नवाब मलिक से हुई पूछताछ पर महाराष्ट्र सरकार ने आपत्ति जताई और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. इस मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इसी बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंत्रियों अजीत पवार, छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप पाटिल और राजेश टोपे की शरद पवार के घर आगे की रणनीति पर बैठक हुई.

इसमें राकांपा ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेने का फैसला किया है. शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि हम बीजेपी के आगे नहीं झुकेंगे. पता चला है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि एनसीपी को नवाब का इस्तीफा नहीं लेना चाहिए.

ममता बनर्जी ने शरद पवार से बात की

नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से फोन पर बातचीत की. उन्होंने नवाब मसले पर विपक्षी एकजुटता की बात कही है. ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जाता है, उसके खिलाफ एक मजबूत संयुक्त एकजुटता जरूरी है.

नवाब मलिक का बयान

वहीं, गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक की आरे से ट्विटर पर लिखा गया, 'न डरेंगे और न झुकेंगे. 2024 के लिए तैयार रहिए.'

    follow google newsfollow whatsapp