The Kerala Story : दे केरला स्टोरी में 32 हजार महिलाओं के ISIS बनने से लेकर हर विवाद की ये असली सच्चाई

GOPAL SHUKLA

04 May 2023 (अपडेटेड: May 4 2023 3:31 PM)

The Kerala Story: द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर कई सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

क्या है Kerala Story की कहानी, पृष्ठभूमि धर्मांतरण और जबरन शादी की है

क्या है Kerala Story की कहानी, पृष्ठभूमि धर्मांतरण और जबरन शादी की है

follow google news

The Kerala Story: केरल की पृष्ठभूमि पर बनी एक फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर चलने वाली सियासी जंग में सुर्खियां बन रहा है. ये ट्रेलर है एक फिल्म का...जिसका नाम है द केरला स्टोरी (The Kerala Story)... नई फिल्म 'The Kerala Story' और उससे जुड़े किस्से इस वक़्त सुर्खियों में हैं। दोनों तरफ से बातों और दावों का सिलसिला बना हुआ है। और ये फिल्म पर्दे पर उतरने से पहले ही झगड़े में पड़ गई।

What is the story of Kerala Story, know the story of the disappearance of 32 thousand girls.
ये फिल्मी कहानी है केरल की उन 32 हजार लड़कियों और महिलाओं की जिनकी गुमशुदगी के राज़फाश का दावा इस फिल्म में किया गया है। मजहबी कट्टरता का इस्तेमाल करके कैसे हजारों हजार मासूम लड़कियों को आतंकवाद और गुलामी के रास्ते पर धकेला जा रहा है...ये कहानी उसी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है

यह भी पढ़ें...
The Kerala Story का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया


क्या है Kerala Story की कहानी, जानिये पूरी पृष्ठभूमि
शुरुआत एक हिंदू परिवार की कॉलेज गोइंग स्टूडेंट शालिनी उन्नीकृष्णन की कहानी से होती है... शालिनी उन्नीकृष्णन को कैसे लव जिहाद में फंसाया जाता है....कैसे उसे प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता है...और कैसे फिर धीरे धीरे उसका ब्रेनवॉश किया जाता है
क्या द केरल स्टोरी की कहानी?:- Story of Kerala Story
फिल्म में हिंदू और ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण करके उन्हें रेडिकल बनाने और फिर आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर करने की कहानी है
Kerala Story पर लगने वाला है बैन? :- Kerala Story going to be banned?
इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद इस फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा केरल हाई कोर्ट में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए एक याचिका दायर हुई थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।  हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कुल 10 कट लगाए हैं। और कुछ Dialogues भी इस फिल्म से हटा दिए गए हैं। और ये फिल्म अब A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ होगी। यानी 18 साल के कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे।

इस फिल्म में 32 हजार लड़कियों के लापता होने की कहानी दिखाई गई है


32 हज़ार लड़कियों के गायब होने की कहानी :- The story of the disappearance of 32 thousand girls
फिल्मी कहानी है केरल की उन 32 हजार लड़कियों और महिलाओं की जिनकी गुमशुदगी के राज़फाश का दावा इस फिल्म में किया गया है। मजहबी कट्टरता का इस्तेमाल करके कैसे हजारों हजार मासूम लड़कियों को आतंकवाद और गुलामी के रास्ते पर धकेला जा रहा है...ये कहानी उसी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, केरल देश का वो राज्य है, जहां से सबसे ज्यादा 100 से 120 लोग अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हुए या फिर इन लोगों ने इस आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए प्रयास किया और.. इनमें से कई लड़कियां तो आज भी सीरिया और अफगानिस्तान में हैं। 
धर्म परिवर्तन और जबरन शादी :- conversion and forced marriage
ये कहानी सिर्फ एक ग्रुप की लड़कियों की है, जिन्होंने प्यार मोहब्बत की वजह से पहले अपना धर्म बदला। और बाद में ये सारी लड़कियां ISIS में शामिल हो गईं। और इससे भी ज्यादा दुख की बात ये है कि इन लड़कियों का इस तरह से Brainwash किया गया कि ये अफगानिस्तान और सीरिया से वापस आने के लिए भी तैयार नहीं थी।


केरल की कहानी की कहानी क्या है? :- What is the story of the Kerala story?
इस फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की ज़िंदगी पर आधारित है। इनमें पहली लड़की का नाम है, निमिषा संपत। निमिषा, केरल के कासरगोड के एक कॉलेज में पढ़ने वाली हिन्दू लड़की थी। और उसके माता-पिता ने कभी ये नहीं सोचा था कि वो एक दिन ISIS में शामिल हो जाएगी... और शायद निमिषा ने भी कभी इस बात की कल्पना नहीं की थी कि वो ISIS की फिदायीन बनेगी। लेकिन ऐसा हुआ और इसका शुरु-आत प्यार-मोहब्बत से हुई। 
निमिषा जब कासरगोड के एक कॉलेज से Dentist बनने की पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई..... जो पहले ईसाई धर्म को मानता था। लेकिन बाद में ये व्यक्ति इस्लाम धर्म से इतना प्रभावित हुआ कि इसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और ये एक ईसाई से एक मुसलमान बन गया और ऐसा इसने इसलिए किया क्योंकि.. ये लगातार रिज़वान खान नाम के एक खतरनाक आतंक-वादी से सम्पर्क में था....... जो दूसरे धर्म के लोगों का Brainwash करके उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहता था। और कट्टरपंथी ज़ाकिर नाइक की संस्था के लिए काम करता था।
यानी ज़ाकिर नाइक ने अपने सहयोगी रिज़वान ख़ान की मदद से इस लड़के को ईसाई धर्म से इस्लाम धर्म में परिवर्तित किया। और फिर इस लड़के की मुलाकात निमिषा से हुई...और काफी समय बीतने के बाद निमिषा इस लड़के से निकाह करने के लिए तैयार हो गई और एक दिन ये दोनों केरल से अचानक गायब हो गए।
जब निमिषा की तलाश शुरू हुई तो ये पता चला कि निमिषा, अब फातिमा बन चुकी है। और केरल छोड़ कर भी जा चुकी है। इसी मामले की जब NIA ने जांच की उसे 21 लोगों के एक ऐसे ग्रुप के बारे में पता चला, जिसने एक ही समय पर भारत को छोड़ा था। और ये सभी लोग ISIS में शामिल हो गए थे। यानी पहले एक ईसाई धर्म के लड़के को मुसलमान बनाया गया। फिर उस लड़के से निकाह करके निमिषा.. फातिमा बन गई। और बाद में ये दोनों लोग एक ग्रुप के साथ आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो गए। 

इस फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की ज़िंदगी पर आधारित है


तब इस ग्रुप में मेरिन जैकब नाम की एक लड़की भी शामिल थी। जो ईसाई धर्म से थी। लेकिन जिस लड़के ने निमिषा से शादी करके उसे फातिमा बनाया। उसी के सगे भाई ने ईसाई धर्म छोड़ कर पहले इस्लाम धर्म को अपनाया और फिर उसने Merrin Jacob से शादी कर ली और उसे मेरिन से मरियम बना दिया। और इस तरह मेरिन से मरियन बनी ये लड़की भी केरल से अचानक गायब होकर ISIS में शामिल हो गई।  इसी ग्रुप में एक और लड़की थी, जिसका नाम था, सोनिया सेबेस्टियन। सोनिया भी कासरगोड से गायब हुई थी... और जब NIA ने उसकी जांच की तो पता चला कि सोनिया, अब्दुल रशीद अब्दुल्लाह नाम के एक व्यक्ति से प्यार करती थी। और बाद में अब्दुल ने केरल की सोनिया से निकाह करके उसे आयशा बना दिया था। हैरानी की बात ये है कि, अब्दुल रशीद अब्दुल्लाह पेशे से इंजीनियर था। और उसने पहले ही बिहार की एक लड़की से निकाह किया हुआ था। और इस लड़की का नाम था, यासमीन मोहम्मद ज़ाहिद।
अब्दुल रशीद ने जब सोनिया को आयशा बनाकर उसे ISIS में शामिल कराया तो इसके बाद वो अपनी पहली पत्नी को भी अफगानिस्तान बुलाना चाहता था। लेकिन तब.... NIA ने उसकी पत्नी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। 
केरल की कहानी किस पर आधारित है? :- What is the Kerala story based on?
फिल्म में हिंदू और ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण करके उन्हें रेडिकल बनाने और फिर आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर करने की कहानी है
क्या केरल कहानी फिल्म सच है? :- Is the Kerala story movie true?
फिल्म में दावा किेया गया है कि 32 हजार लड़कियों के धर्मांतरण का आंकड़ा काल्पनिक है...फिल्मी दावे के मुताबिक धर्मांतरण के पीछे लव-जिहाद जैसी साजिश के आरोप मनगढ़ंत हैं...और पूरे भारत से आईएसआईएस के लिए काम करने जाने वालों में केरल से सिर्फ 25% लोग हैं। 
मैं केरला की कहानी कैसे देख सकता हूं? :- How can I watch the story of Kerala?
सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कुल 10 कट लगाए हैं। और कुछ Dialogues भी इस फिल्म से हटा दिए गए हैं। और ये फिल्म अब A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ होगी। यानी 18 साल के कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे।
 

    follow google newsfollow whatsapp