Russia Ukraine War/Zaporizhzhia Nuclear Power Plant : देखे वीडियो, यूक्रेन में अब तक का सबसे बड़ा हमला ! ज़ैपोरिज्या न्यूक्लियर पावर प्लांट को उड़ाया

CHIRAG GOTHI

04 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

रूस ने ज़ैपोरिज्या न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) को उड़ाया, बमबारी में 33 लोगों की मौत, Read more Russia Ukraine News, crime news in Hindi on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

Russia Ukraine War : यूरोप के सबसे बड़े ज़ैपोरिज्या न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) पर भारी बमबारी की गई है। रूस ने इसे कब्जे में ले लिया है। ये प्लांट यूक्रेन के एनरहोदर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। उधर, यूक्रेन के चर्नीहीव में बमबारी से भारी तबाही हुई है। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें...

Russia Ukraine War : यूक्रेन में Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 6 रिएक्टर हैं, जो पूरे यूरोप में सबसे बड़ा और पृथ्वी पर 9वां सबसे बड़ा रिएक्टर माना जाता है। रूस वर्तमान में इस पर मोर्टार और आरपीजी से हमला कर रहा है। ऊर्जा केंद्र के कुछ हिस्सों में फिलहाल आग लगी हुई है। रूसियों ने दमकलकर्मियों पर भी फायरिंग की है।

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र

इससे पहले चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र (Chernobyl Nuclear Plant) पर रूसी सैनिकों ने 24 फरवरी 2022 को कब्जा कर लिया था। इस पर भी हमला किया जा रहा है। भारी बम बारी में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हाटने में भीषण हमले किए जा रहे है।

    follow google newsfollow whatsapp