Russia Ukraine War: 229 दिन की पूरी कहानी, पुतिन ने फिर क्यों दिया यूक्रेन को खतरनाक रिटर्न गिफ्ट

GOPAL SHUKLA

10 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

Russia Ukraine War : 229 दिन पुरानी इस जंग में एक बार फिर रूसी मिसाइलों (Misslie) की बरसात देखकर ज़ेलेन्स्की (Zelenskyy) ने कहा है कि लगता है रूस हमारा नामोनिशान (wipe us off ) मिटा देना चाहता है।

CrimeTak
follow google news

Russia Ukraine War : 24 फरवरी से शुरू हुए रूस यूक्रेन युद्ध का 229 वां दिन है। और इतने दिनों से ये युद्ध चल ही रहा है। एक दिन को भी ये जंग (War) थमी नहीं है...अलबत्ता मीडिया (Media) ने जरूर इस जंग की तरफ से कुछ आंख फेर रखी थी, क्योंकि शायद मीडिया और खासकर हिन्दुस्तानी मीडिया को इस जंग में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं रह गई थी।

लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जंग जबसे शुरू हुई है तबसे लगातार जारी है। इस जंग में अब हर रोज का आंकड़ा तो सामने नहीं आ पाया है लेकिन 24 फरवरी से लेकर 18 सितंबर तक के बीच इस जंग में यूक्रेन के करीब करीब 6000 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जिनमें से 2500 के आस पास यूक्रेन के मर्द हैं जबकि 1600 के लगभग महिलाओं ने अपने मादरे वतन के लिए जान दे दी है।

यह भी पढ़ें...

इसके अलावा क़रीब क़रीब नौ से 10 हज़ार लोग इस जंग के बारूद से बुरी तरह से ज़ख्मी हुए  हैं जिनमें 2000 के आस पास पुरुष और क़रीब 1400 महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों की ही तरह ज़ख्मी होने वालों में लड़के और लड़कियां भी हैं और उनकी गिनती भी अलग अलग है। और ये आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी किए गए आंकड़े के बेहद नज़दीक है।

Russia Ukraine War : 229 दिनों की इस जंग में रूस और यूक्रेन की सेना ने कई उतार और चढ़ाव देखे। कई बार ऐसे मौके भी आए जब यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना का जीना हराम कर दिया। खासतौर पर अप्रैल के महीने में यूक्रेन की सेना के साथ यूक्रेन के नागरिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना शुरू किया तो रूसी सेना को पसीना आ गया और आलम ये हो गया था कि रूस को यूक्रेन की राजधानी कीव के आस पास तैनात रूसी सेना को पीछे कदम खींचने का आदेश दे दिया गया था।

ये ऐसा दौर था जब दुनिया भर में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि रूस इस जंग में अब जीतने की बजाए हारने लगा है। क्योंकि यूक्रेन की सेना ने कई शहरों खासतौर पर मारियोपूल, इजियम, लिसिचांस्कू, स्वीरोदोनेस्क जैसे शहरों में रूसी सेना से जबरदस्त टक्कर लेनी शुरू कर दी थी।

एक ही दिन में रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव से लेकर पोलैंड की सीमा पर बसे लवीव तक करीब 75 मिसाइलों की ऐसी बरसात की कि यूक्रेन समेत पूरा यूरोप झनझनाकर रह गया।

Russia Ukraine War : खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने मिसाइल हमले से हुए एक धमाकी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि जंग के 229 वें दिन अब रूस हमारा नामों निशान ही धरती से मिटाने पर आमादा दिखाई दे रहा है।

यूक्रेन के शहर ज़पोरिज़िया में तो रूस की मिसाइलें उस वक़्त गिरीं जब वहां के लोग गहरी नींद में थे। उस वक्त सुबह के छह बजे थे।

वैसे क्या अजीब इत्तेफाक है कि तीन रोज पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के मौके पर यूक्रेन ने ये कहकर क्रीमिया के कर्च पुलिस को उड़ा दिया था कि ये पुतिन को ज़ेलेंस्की की तरफ से एक तोहफा है। तीन दिन के बाद ही यानी सोमवार की सुबह से ही रूस ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 75 मिसाइल हमले किए और रिटर्न गिफ्ट के तौर पर यूक्रेन में नैपर नदी पर बने यूक्रेन के पारकोवी ब्रिज को तहस नहस कर दिया।

    follow google newsfollow whatsapp