RUSSIA-UKRAINE WAR : यूक्रेन पर हमले का 34वां दिन : मारियुपोल में अब तक 5000 लोगों की मौत

CHIRAG GOTHI

29 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)

यूक्रेन पर हमले का 34वां दिन बाद मारियुपोल में अब तक 5000 लोगों की मौत, 90% खंडहर में तब्दील, Read more Ukraine Russia News, Crime news in Hindi, and viral video on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूस और यूक्रेन के बीच जंग 34वें दिन भी जारी है। यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग जा रही है। रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।

सबसे ज्यादा तबाही मारियुपोल में हुई

यह भी पढ़ें...

मारियुपोल (Mariupol) शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। ये शहर 90% खंडहर में तब्दील हो गया है। हमले के बाद से अब तक लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं। शहर में अब भी 1.6 लाख लोग फंसे हुए हैं। रूसी सेना ने शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर कब्जा कर लिया है।

इस्तांबुल में बातचीत करेंगे दोनों देश

रूस-यूक्रेन के बीच तीन बार वार्ताएं हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। अब तुर्की के शहर इस्तांबुल में बैठक है। देखना होगा कि इसका क्या परिणाम सामने आता है।

38 लाख यूक्रेनियन देश छोड़ चुके हैं

Russia Ukraine: UN के मुताबिक, अब तक 38 लाख यूक्रेनियन देश छोड़ चुके हैं। UN का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में 1,119 नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन के रिव्ने क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रॉकेट हमले से एक तेल डिपो प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में रूसी मिसाइलों ने 6 तेल डिपो को तबाह कर दिया है।

    follow google newsfollow whatsapp