MOHALI BLAST : तो पूरी साजिश का पता चला ? मामले में हुई गिरफ्तारियां : सीएम भगवंत मान

CHIRAG GOTHI

10 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)

MOHALI BLAST : मोहाली मामले में हुई गिरफ्तारियां : सीएम भगवंत मान DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak
follow google news

MOHALI BLAST UPDATE : मोहाली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारियां हुई है। ये जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी है। उन्होंने साथ में कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की।

क्या क्या बोले सीएम भगवंत मान ?

यह भी पढ़ें...

MOHALI BLAST UPDATE : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मोहाली की घटना को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'कल रात मोहाली में जो घटना हुई है उसके बारे में डीजीपी और इंटेलिजेन्स के अफसरों ने मुझे जानकारी दी है। सारी डिटेल हम निकाल रहे हैं कुछ गिरफ्तारियां इसमें की गई है और बाकी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। मैं बार-बार कहना चाहता हूं जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है उसको ऐसी सजा सख्त सजा मिलेगी कि उसकी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। आज शाम तक काफी कुछ क्लियर हो जाएगा। इंटेलिजेंस और पुलिस के अफसर इस मामले को देख रहे हैं। बहुत जल्दी दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

MOHALI BLAST UPDATE : इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कैसे हुई वारदात ?

MOHALI BLAST UPDATE : ये धमाका मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर हुआ, जिससे पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए। करीब 7.30 बजे ये धमाका हुआ। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) को ग्राउंड से शाम करीब 7:45 बजे दागा गया। हालांकि विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ। सिर्फ बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे हैं।

पंजाब हाई अलर्ट पर

इस धमाके के बाद से पंजाब हाई अलर्ट पर है, जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ उसके आसपास पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने इसकी आतंकी घटना के तौर पर पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि यह छोटा धमाका था।

    follow google newsfollow whatsapp