केरल नरबलि: पहले प्राइवेट पार्ट में डाला चाकू, फिर स्तन को काटा!

CHIRAG GOTHI

12 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

Kerala human Sacrifice News: केरल में नरबलि के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से महिलाओं का न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उनके गुप्तांगों पर चाकू से प्रहार किया।

CrimeTak
follow google news

Kerala human Sacrifice News: केरल में नरबलि के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से महिलाओं का न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उनके गुप्तांगों पर चाकू से प्रहार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक महिला के तो स्तन तक काट डाले। एक महिला के शरीर के 56 टुकड़े किए गए। नरबलि की ये कहानी सुनकर हर कोई हैरत में है। जांच में ये बात सामने आई है कि इस मामले में दोनों महिलाओं को वेश्यावृत्ति का आफर देकर फंसाया गया था।

यह भी पढ़ें...

पद्मा का ऐसा हुआ था कत्ल ?

56 टुकड़े किए

साजिश के तहत मृतक महिला पद्मा को पथनमथिट्टा ले जाया गया। उसे आरोपी शफी अपने साथ लेकर आया था। शफी ने पद्मा से कहा था कि अगर वो वेश्यावृत्ति करती है तो उसे 15 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए पद्मा तैयार हो गई थी। घर पहुंचने पर पद्मा ने पैसे मांगे। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पद्मा का गला दबा दिया। इसके बाद शफी ने फिर उसके गुप्तांगों में चाकू डाल दिया और बाद में उसका गला काट दिया। तीनों आरोपियों ने उसके शरीर को 56 टुकड़ों में काट दिया और टुकड़ों को पहले से तैयार गड्ढे में डाल दिया।

इस तरह की मारी गई दूसरी महिला !

दूसरी मृतक महिला का नाम रोसेलिन था। रोसेलिन को यह कहते हुए पत्तनमथिट्टा में दंपति के घर ले जाया गया था कि उन्हें ब्लू फिल्मों में अभिनय करना है। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये आफर किए गए। महिला के हाथ और पैर बिस्तर से बांध दिए और ये कहा कि यह ब्लू फिल्म शूट का हिस्सा है। आरोपी लैला ने महिला के गुप्तांगों में चाकू डाला और बाद में उसका गला काट दिया। दूसरे आरोपी भागवल ने उसके स्तन काटकर सुरक्षित रख लिए। तीनों आरोपियों ने बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर पहले से तैयार गड्ढे में डाल दिए।

    follow google newsfollow whatsapp