Gurugram Rape news : गुरुग्राम में ताइवान की महिला से रेप, आरोपी 29 साल का युवक अरेस्ट

SUNIL MAURYA

25 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

Haryana Gurugram rape news : गुरुग्राम में ताइवान की महिला (taiwan woman) से बलात्कार (Rape) के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार. पीड़ित विदेशी महिला (Foreign woman rape) एक एनजीओ में काम करती थी.

CrimeTak
follow google news

Haryana Gurugram Rape News : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम (gurugram) में एक विदेशी महिला (Foreign women rape) से रेप का मामला सामने आया है. जिस महिला से दुष्कर्म हुआ उसकी उम्र 53 साल बताई जा रही है. आरोपी युवक की उम्र 29 साल है. रेप पीड़िता महिला ताइवान (Taiwan) की रहने वाली है. उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला 2017 से गुरुग्राम में रह रही है और एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के लिए काम करती है। आरोपी रवींद्र विश्वकर्मा एक निजी क्लिनिक में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों करीब छह महीने पहले एक दूसरे से मिले थे।

यह भी पढ़ें...

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-52 में रह रही थी और विश्वकर्मा पास में ही रहता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धीरे-धीरे दोनों की नजदीकी बढ़ने लगी और एक दिन विश्वकर्मा ने उसे विवाह का प्रस्ताव दिया जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया।

उसने आरोप लगाया कि विश्वकर्मा ने शादी के झूठे वादे कर उसकी सहमति के बिना उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और अंत में शादी के अपने वादे से मुकर गया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत ने कहा कि विश्वकर्मा के खिलाफ सेक्टर 53 पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।’’

    follow google newsfollow whatsapp