MUMBAI में RAPE और MURDER! फरार हुआ आरोपी, लाश सड़ने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

FARRUKH HAIDER

30 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:10 PM)

मुंबई में 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर फ़रार हुआ आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की, Read more crime news in Hindi on CrimeTak.

CrimeTak
follow google news

मुंबई (Mumbai) के कुर्ला इलाके में किसी शख्स ने 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार (Rape) किया और उसकी हत्या (Murder) कर दी। पुलिस के मुताबिक इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब लाश सड़नी शुरू हुई, जो एक खाली इमारत में मिली था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें...

पीड़िता की पहचान का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की की को मारने से पहले उसका यौन योषण किया गया। लड़की की लाश कुर्ला इलाके के HDIL कंपाउंड में मिली, परिसर में एक बंद इमारत की छत पर पाई गई और उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

जांच में पता चला कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था उसके बाद हत्या की गई। हालाकि पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है, फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा.

इसी साल सितंबर महीने में कुर्ला इलाके में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात हुई थी। पुलिस के मुताबिक बेहोशी की हालत में लड़की को अस्पताल में पहुंचाया गया था। साकीनाका इलाके में एक ऑटो के अंदर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसपर हमला किया गया।

आरोपियों ने बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर महिला के निजी अंगों में लोहे की रड डाल दी, महिला की हालत बेहद नाजुक बन गई थी। जहां गंभीर हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।

    follow google newsfollow whatsapp