Delhi Crime News: दिल्ली में क्यों पकड़ी गई विदेशी लड़कियां, जान कर हैरान हो जाएंगे

CHIRAG GOTHI

23 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर में चल रहे एक सेक्स रैकेट sex racket का भंडाफोड़ किया है। इस मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ में 10 विदेशी लड़कियों को भी पकड़ा है।

CrimeTak
follow google news

हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Crime News: विदेशी लड़कियों को दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दस लड़कियां दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सक्रिय थी। इस सिलसिले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 3 आरोपी विदेशी है, जब कि लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें...

कैसे पकड़ा गया ये रैकेट ?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक, उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि मालवीय नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इस रैकेट के बारे में और जानकारी जुटाई।

इस गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी अनजान शख्स से बात नहीं करते थे और आम रैकेट की तरह ये धंधा नहीं चला रहे थे। न ही इनका कोई वॉट्सएप ग्रुप था। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने इस गैंग से बात की और फिर अपना एक पुलिस वाला कस्टमर बना कर भेजा।

इसके बाद जैसे ही पुलिसवाले ने अंदर बात की और लड़कियां देखीं तो बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया। तुरंत टीम ने रेड कर डाली। मौके पर 5 दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस को वहां 10 विदेशी लड़कियां भी मिलीं है। सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं।

पुलिस के मुताबिक, अब वो ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गैंग कब से एक्टिव था, लेकिन इस मामले में कानून के जानकार मानते है कि इस तरह के मामले में आरोपियों को जल्द ही बेल मिल जाती है। इस वजह से ये धंधा लगातार चलता रहता है। दूसरा, इस तरह के मामलों में पुलिस का ध्यान भी कम रहता है, क्योंकि पुलिस की प्राथमिकता सूची में ये मामले नीचे होते हैं।

    follow google newsfollow whatsapp