Delhi Crime News : छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा भारी, दिल्ली में युवक ने 17 साल की लड़की को चाकू मारे, हालत गंभीर

TANSEEM HAIDER

07 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)

Delhi Crime : दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक युवक ने सरेआम 17 साल की एक नाबालिग लड़की को चाकू मार दिया। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

CrimeTak
follow google news

Delhi Crime News : वक़्त सुबह (Morning) के करीब सवा सात बजे थे तभी तिलक नगर इलाके में 17 साल की लड़की (Girl) स्कूटी से अपने स्कूल जा रही थी तभी उसका रास्ता पड़ोस में रहने वाले युवक (Boy) ने रोक लिया। नाबालिग (Minor) लड़की आरोपी को पहले से जानती थी लिहाजा उसने अपनी स्कूटी रोक दी। चंद सेकंड दोनो में बातचीत हुई फिर अचानक से झगड़ा हुआ और तभी लड़के ने चाकू (Knife) निकाला और लड़की को पर चाकू से हमला (Attack) कर दिया और स्कूटी से भाग निकला।

घायल लड़की का शोर सुनकर मौके पर मौके पर पहुँचे लोगो ने लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की और आरोपी शिवम को 2 से तीन साल से जानती थी।

यह भी पढ़ें...

घायल लड़की के घरवालों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शिवम लड़की को परेशान कर रहा था। इस बात की शिकायत जब लड़की के घरवालों ने पुलिस को दी तो पुलिस चौकी के अंदर बैठ कर दोनो परिवार के बीच पुलिस ने राजीनामा करवा कर पल्ला झाड़ लिया। आरोपी शिवम ने पुलिस को कागज पर लिख कर दिया था कि वो भविष्य में लड़की को दोबारा कभी परेशान नही करेगा।

हैरानी की बात ये की पूरा मामला पुलिस में होने के बावजूद आरोपी ने लड़की पर जानलेवा हमला किया। घरवालो का कहना है कि अगर पुलिस ने तभी सख्त कार्यवाही की होती तो आज ये वारदात न होती। फिलहाल पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि इलाके के डीसीपी ने परिवार की शिकायत पर कोई जवाब नही दिए।

    follow google newsfollow whatsapp