Video: करवाचौथ का डबल डोज़, आगरा के राम बाबू के लिए दो बीवियों ने रखा व्रत, इस तरह की पूजा अर्चना

ADVERTISEMENT

UP Agra Video: दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत किया और लम्बी उम्र के लिए कामना की।

social share
google news

आगरा से अरविंद शर्मा की रिपोर्ट

UP Agra Video: आगरा के नगला बिहारी के रहने वाले रामबाबू निषाद की दो पत्नियों ने एक साथ करवा चौथ का व्रत रखा। चंद्रमा देखने के बाद दोनों ने एक छत पर एक साथ अपने पति को देखा और त्यौहार की रस्म अदा की। रामबाबू निषाद की दो पत्नियां है। दोनों ने एक दूसरे को बहन मान लिया हैं और आज के दौर में एक साथ एक घर में रहती हैं। रामबाबू निषाद की पहली शादी शीला देवी के साथ 8 साल पहले हुई थी। शीला देवी हर साल करवा चौथ का व्रत रामबाबू के लिए रहती थी। रामबाबू को शादी के बाद मन्नू देवी से इश्क हो गया। 3 महीने पहले मंदिर में रामबाबू ने मन्नू देवी से शादी कर ली। मन्नू देवी ने पहली बार रामबाबू के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत किया और लम्बी उम्र के लिए कामना की। मन्नू देवी का कहना है कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस मे ख़ुशी ख़ुशी रहते है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT