स्वामी पूर्णानंद ने 15 साल की नाबालिग आश्रम में बनाया बंधक, एक साल तक करता रहा रेप, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

ADVERTISEMENT

Swami purnanand minor rape case: आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. स्वामी पूर्णानंद पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है

social share
google news

Swami purnanand minor rape case: आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. स्वामी पूर्णानंद पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता ने दिशा थाने में स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि पूर्णानंद ने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया. उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया.

नाबालिग लड़की ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि स्वामी पूर्णानंद ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूर्णानंद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 2016 से आश्रम में रह रही थी. 13 जून को वह अचानक आश्रम से गायब हो गई.

Swami purnanand minor rape case

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर 15 जून को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी 2012 में स्वामी पूर्णानंद के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पुलिस ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि जब स्वामी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला चल रहा था तो आश्रम में बच्चे कैसे थे और क्या उसके पास बच्चों को रखने का लाइसेंस था.
आश्रम में 12 बच्चों में से चार लड़किया.

पुलिस ने आगे कहा कि आश्रम में 12 बच्चे रहते हैं, जिनमें से चार लड़कियां हैं. 64 वर्षीय स्वामी पूर्णानंद काफी पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उन्होंने डबल मास्टर, बीएड और लॉ की पढ़ाई की है. इसके बावजूद नाबालिगों से छेड़छाड़ का उसका इतिहास रहा है.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT