संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ी, आंखो के इलाज की मिली छूट, इलाज के बाद जाएंगे जेल

ADVERTISEMENT

Delhi Court News: संजय सिंह ने जो अर्जी लगाई है उसके मुताबिक ये कोर्ट जेल ऑथोरिटी को निर्देश दे ताकि वो अपने निजी डॉक्टर रमनजीत सिंह से चिकित्सीय सलाह और उपचार से ले सकें।

social share
google news

दिल्ली से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Delhi Court News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दस नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया। यानी इस आदेश के मुताबिक सिंह धनतेरस तक जेल में ही रहेंगे। सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू अदालत में पेश किए संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह ने जो अर्जी लगाई है उसके मुताबिक ये कोर्ट जेल ऑथोरिटी को निर्देश दे ताकि वो अपने निजी डॉक्टर  रमनजीत सिंह से चिकित्सीय सलाह और उपचार से ले सकें। सिंह का कहना है कि वो शुगर के मरीज होने के साथ ग्लूकोमा से भी ग्रस्त हैं। कोर्ट ने इस अर्जी को मंजूरी देते हुए कहा कि इस मामले में अन्य सह आरोपियों को भी निजी इलाज की मंजूरी मिल चुकी है।

आदेश के मुताबिक सिंह धनतेरस तक जेल में ही रहेंगे

कोर्ट ने जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वो जल्द से जल्द संजय सिंह को आंखों के अस्पताल आई सेंटर ले जाकर उनके पुराने डॉक्टर से इलाज  कराएं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था में उनका उपचार हो। इलाज के बाद उन्हें सिक्योरिटी के बीच उन्हें वापस जेल लाया जाए। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह और वकील सुनिश्चित करें कि उनके या पार्टी के समर्थक हॉस्पिटल में जमा न हों। ऐसा इसलिए ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आए बाकी मरीजों को दिक़्क़त न हो।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

संजय सिंह को आंखों के इलाज की मिली छूट

कोर्ट ने घरवालों का रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए संजय सिंह को दो चेक पर हस्ताक्षर करने की इजाज़त भी दी। कोर्ट ने संजय सिंह को कमिश्नर एमसीडी को लिखे उस पत्र पर हस्ताक्षर करने की भी इजाज़त दी जिनके जरिये उन्होंने अपने संसदीय इलाके में विकास कार्यों के लिए फंड के बंटवारे की मांग की है।

कौन हैं आप सांसद संजय सिंह

संजय सिंह (Sanjay Singh) दिल्ली से राज्य सभा सांसद हैं.

ADVERTISEMENT

संजय सिंह साल 2018 से दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं.

संजय सिंह आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं.

संजय सिंह नवंबर 2012 में जब AAP पार्टी की स्थापना हुई तब ये संस्थापक सदस्य के तौर पर रहे. 

संजय सिंह का जन्म 22 मार्च 1972 को यूपी के सुल्तानपुर में हुआ. (Sanjay Singh Birth)

संजय सिंह की पत्नी का नाम अनीता सिंह हैं. दोनों की 1994 में शादी हुई थी. 

संजय सिंह की एक बेटी वर्तिका और एक बेटा उत्कर्ष सिंह है.

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT